परवरिश

आज के समय में हम बच्चों को सही परवरिश कैसे दें ये एक बड़ा सवाल है।लेकिन इसका जवाब सिर्फ आपके पास है।आपको यह जानने की जरूरत होगी कि आप अपने बच्चे को क्या बनाना चाहते हैं।आप अपने बच्चे को कुछ भी बना सकते हैं जो आप बनाना चाहें या वह जो बनना चाहे। लेकिन उससे पहले यह जानना ज़रूरी है कि वह बड़े होकर एक अच्छा इंसान ज़रूर बनें। क्यूंकि अगर वे अच्छे इंसान बने तो वे जो भी काम करेंगे वह अच्छा ही होगा। लेकिन वे अच्छे इंसान नहीं बने तो चाहे वे दुनिया के कितने ही बड़े व्यक्ति क्यों ना बन जाएं। उनके जीवन का कोई के लाभ नहीं। इसलिए अपने बच्चे को सबसे पहले एक अच्छा इंसान अच्छा व्यक्ति बनाने की कोशिश करें।

छोटे बच्चों को कच्ची मिट्टी कहा जाता है। क्यों कि जैसे कुम्हार कच्ची मिट्टी को जैसा चाहे वैसा रूप दे सकता है। उसी तरह बच्चे भी बारह साल तक कच्ची मिट्टी के जैसे होते हैं।जैसी परवरिश जैसे संस्कार जैसा माहौल मिलता है वैसे ही बन जाते हैं। तो यदि आप चाहते हैं कि आप के बच्चे अच्छे इंसान बनें तो कम से कम बारह साल तक उनकी पढ़ाई से ज्यादा उनके संस्कारों पर ध्यान दें। अपने बच्चों को बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील बनाएं। छोटों की care करना सिखाएं। लड़कियों की इज्ज़त करना सिखाएं। Family के साथ रहना सिखाएं।

आज की generation इन बातों को भूलती जा रही है। क्युकी हम उनको अच्छी परवरिश देने में चूक कर रहे हैं।आज हम बच्चों को सुख सुविधाएं देने में इतने busy ho गए हैं कि उन्हें संस्कार देना भूलते जा रहे हैं। जो इनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। याद रखिए किसी व्यक्ति का अमीर या गरीब होना इतना मायने नहीं रखता। जितना उसका नेक दिल और सच्चा होना मायने रखता है। रावण के पास सब कुछ था ज्ञान,यश, प्रतिष्ठा। लेकिन उसमें संस्कारों का अभाव था।तो आप चाहें अपने बच्चों को कुछ भी ना दें केवल संस्कार दे दीजिए बाकी सब वे अपने आप earn कर लेंगे। अपने बच्चों को नेकदिल अच्छा इंसान ज़रूर बनाएं।

Post a Comment

0 Comments